पहली बार भारत दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, PM मोदी के साथ की मुलाकात

admin

दिल्ली (एकता): श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उनका एयरपोर्ट पर खास स्वागत किया। खास बात यह है कि वह पहली बार भारत दौरे पर आए हैं।  राष्ट्रपति बनने के बाद विक्रमसिंघे की यह पहली यात्रा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। बताया जा रहा है कि रानिल विक्रमसिंघे ने मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। विक्रमसिंघे के साथ श्रीलंका के पांच मंत्री भी भारत आए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी विक्रमसिंघे मुलाकात करने का कार्यक्रम बना रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *