दिल्ली में अब गहराया पेयजल संकट, डेंगू के भी बढ़े मामले

admin

दिल्ली (एकता): यमुना में आई बाढ़ के बाद से राजधानी दिल्ली में हालात ठीक नहीं है। अब यहां पेयजल संकट गहरा गया है। बता दें कि यहां के दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, जहांगीरपुरी, बुराड़ी कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोगों को अब टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। गोल मार्केट इलाके में तो काफी दिनों से पानी नहीं आया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कनाॅट प्लेस में हनुमान मंदिर के पास रहने वाले मुकेश ने बताया कि उनके यहां पर तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। उन्हें पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही है। पानी में बदबू आती है। बताया जा रहा है कि पानी उतरने के साथ ही डेंगू सहित कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। साथ ही दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *