गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, अब दिल्ली सरकार देगी मुफ्त चीनी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली सरकार अब गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हुई कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि एनएफएसए राशन पीडीएस लाभार्थियों को अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक मुफ्त पहुंचाया गया था।

इसे बाद में मई 2021 से मई 2022 तक बढ़ाया गया था। अब राजधानी की सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने का फैसला लिया है। वहीं दूसरी तरफ एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा चीनी भी दी जाएगी। जिससे गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *