घूमने के शौकीन हैं तो दिल्‍ली के इस टेंपल का करें दीदार, खूबसूरती निहारने आते हैं पर्यटक

admin

दिल्ली (एकता): भारत में काफी मशहूर जगह हैं जो कि घूमने के लिए प्रसिद्ध हैं। विदेशी पर्यटक भारत में काफी घूमने आते हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आप आज हम आपको एक खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली काफी फेमस है। यहां घूमने के लिए ऐसे बहुत से टूरिस्ट प्लेस हैं। जहां आप घूम सकते हैं। यहां ऐतिहासिक मंदिर, गुरुद्वारे, किले, दरगाह और भी कई जगह है जो अपने आप में खूबसूरत है। बात करें यहां की मार्किट की जो शॉपिंग के लिए भी काफी फेमस हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी के इंडिया गेट और लाल किले के अलावा एक और डेस्टिनेशन है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जिसका नाम लोटस टेंपल है। यह नेहरू प्‍लेस में स्थित है। जहां न ही कोई मूर्ति है और न ही किसी प्रकार की कोई पूजा होती है।

यहां सिर्फ लोग घूमने और सुकून महसूस करने के लिए आते हैं। यह काफी खूबसूरत जगह बनी हुई है। कमल के समान बनी इस मंदिर की आकृति से इसका नाम लोटस टेंपल पड़ गया। इसे 20वीं सदी का ताजमहल भी कहा जाता है। दुनिया भर में आधुनिक वास्‍तु कला के नमूनों में से एक लोटस टेंपल है। यह मंदिर किसी एक धर्म के दायरे में सिमटकर नहीं रह गया। यहां सभी धर्म के लोग आते हैं। मंदिर आधे खिले कमल के जैसा बना हुआ है। इसे संगमरमर की 27 पंखुड़ियों से तैयार किया गया है। मंदिर में 9 दरवाजे हैं। इसके अंदर करीब 2500 लोग बैठ सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *