जरा संभलकर! दिल्ली में कहीं बढ़ न जाए लोगों की परेशानी, अगले 4 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह भी काले बादल छाए रहे। बताया जा रहा है कि 24 जुलाई तक बारिश रहेगी। मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिला। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम साढ़े पांच बजे तक औसतन 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ-साथ कई और राज्यों जम्मू कश्मीर, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बारिश की संभावना जताई जा रही है। लोगों को सावधान रहने की चेतावनी है। गौरतलब है कि दिल्ली में कुछ दिन पहले हालात काफी खराब बने हुए थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *