आप भी मोटा और ऊंचा तकिया लेकर सोते हैं तो आज ही छोड़ दीजिए ये आदत, जानने के लिए पढ़ें खबर

admin

दिल्ली (एकता): कई लोगों को मोटा तकिया लेकर सोने की आदत होती है। बता दें कि कई लोग तो एक साथ तीन-चार तकिए लेकर सोते हैं। आप जानते तो होंगे ही स्वस्थ रहने के लिए आपको नींद लेना कितना जरूरी है। अगर आप गलत तरीके से सोएंगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। हर किसी को अपने तरीके से सोना पसंद होता है। कुछ लोग सोते समय मोटे तकिए का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बिना तकिए के सोना पसंद करते हैं। किसी को 3-4 तकियो के बिना नींद नहीं आती। जो कि उनके लिए सबसे सोना हानिकारक है। जिससे आपका शरीर खराब होता है। इससे कई बामीरियों का बढ़ना शुरू हो जाता है।

आइए जानिए मोटा तकिया लेकर सोने से कौन सी होती हैं समस्याएं

 

  • गर्दन में दर्द की समस्या: अगर आप मोटा तकिया लगाकर सो रहे हैं तो इससे आपको कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती है। यह समस्या आपके लिए दिनों-दिन बढ़ती जाएंगी। इसलिए आपको हमेशा सोते समय पतला और सॉफ्ट तकिया लेकर सोना चाहिए।
  • दिमाग में सही तरीके से नहीं हो पाता ब्लड सर्कुलेशन: मोटा तकिया लेकर सोने से आपके दिमाग में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता। इससे कई तरह की आपको समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे बालों को भी सही पोषण नहीं मिल पाता। जिसकी वजह से आपका शरीर स्वस्थ नहीं रहता।
  • रीढ़ की हड्डी में रहता है दर्द: मोटा तकिया लेकर सोने से रीढ़ की हड्डी में भी हमेशा दर्द ही रहता है। क्योंकि यह रीढ़ को मरोड़ने का काम करता है। जिससे आप जब-जब मोटा तकिया लेकर सोएंगे आपको नींद तो अच्छी आ जाएगी। लेकिन जिंदगी भर आप परेशानियों से जूझते रहेंगे।
  • हाथों-कंधों में अक्सर रहता है दर्द: हर किसी को अपने मनपसंद से नींद लेने की आदत होती है। हम अक्सर देखते हैं कि काफी लोग हैं जो कि मोटा तकिया लेकर सोते हैं। उनके कंधों और हाथों में अक्सर दर्द की समस्या रहती है। कई लोगों को सुबह उठते ही कंधों में दर्द होना शुरू हो जाता है। इसलिए हमेशा छोटा और नॉर्मल तकिए का ही इस्तेमाल करें।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *