Delhi High Court में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली भर्तियां, सैलरी जान रह जाएंगे हैरान

admin

दिल्ली (एकता): अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए खास खबर है। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। आपके लिए अच्छा मौका है। जो बेरोजगार युवा हैं वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अगर आप हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये मौका आपके लिए काफी अच्छा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट में 16 पद पर भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।

आप बिना देर किए इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन डिग्री व एडवोकेट के तौर पर 7 साल का ब्यौरा होना चाहिए। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उम्मीदवार की कम से कम आयु 35 साल व अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए।

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी मिलेगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 1,31,100 रुपए से लेकर 2,16,600 रुपए हर महीने का वेतन मिलेगा। लेकिन आपको आवेदन करते समय 2 हजार रुपए की फीस देनी होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *