कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व CM ओमान चांडी का नि+धन, राजनीतिक दलों में शोक की लहर

admin

केरल (एकता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व CM ओमान चांडी का नि+धन होने से राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि CM ओमान चांडी के परिवार वालों ने उनके नि#धन की खबर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काफी समय से बीमार चल रहे थे। काफी लंबे समय से वह अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। उन्होंने मंगलवार को बेंगलुरु में 79 साल में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

जानकारी के मुताबिक CM ओमान चांडी के बेटे ने अपने पिता के फेसबुक पेज पर लिखा कि अप्पा नहीं रहे। केरल कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व सीएम को विदाई देते हुए बेहद दुख हो रहा है। वहीं दूसरी ओर केरल के पूर्व CM ओमान चांडी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए।

गौरतलब है कि ओमन चांडी 2 बार 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 11 चुनाव जीते। चांडी ने पिछले पांच दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुथुप्पल्ली का प्रतिनिधित्व किया। केरल के पूर्व CM ओमान चांडी ने अपने राजनीतिक करियर के दौरान 4 बार अलग-अलग मंत्रिमंडलों में काम किए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *