Birthday Special: देसी गर्ल Priyanka Chopra के लिए आसान नहीं था बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर

admin

दिल्ली (एकता): देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह दुनिया में आज इंटरनेशनल आइकन बन चुकी हैं। देसी गर्ल का आज यानि 18 जुलाई को जन्मदिन है। वह इसे खास अंदाज में मनाएंगी। अगर बात करें उनकी खूबसूरती की तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से सबके दिलों में जगह बनाई हुई है। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फोल्लोविंग हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आइए जानिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कैसा था था बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर।

जानिए कहां हुआ था प्रियंका चोपड़ा का जन्म

बता दें कि 18 जुलाई 1982 में प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन उनका बचपन बरेली में बीता। इतना ही नहीं प्रियंका का बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। प्रियंका चोपड़ा ने देश के कई कोनों में यात्रा की है और वहां पढ़ाई भी की। सबसे पहले उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट अपने नाम किए, उसके बाद फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में मेहनत करने लगी। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अभिनेत्री ने सिर्फ 18 साल की उम्र में ही मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया।

 

प्रियंका चोपड़ा की कई फिल्में रहीं हिट

मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की कई हिट फिल्में हिट रहीं। उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे।  धीरे-धीरे उनकी झोली में काफी फिल्में आई। उन्होंने हर फिल्म में अलग रोल अदा किया। उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’, फिल्म बाजीराव मस्तानी, बर्फी, ‘गुंडे’ ऐसी कई फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्में काफी हिट होती थी।


निक जोनस से की शादी

बता दें कि 1 दिसंबर 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया। बेटी के आने पर प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को काफी अच्छे तरीके से एंन्जॉय कर रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *