इस साल ये Starkids  बॉलीवुड में करेंगे एंट्री, देखिए किस-किस का नाम है शामिल

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड सितारों का फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना आसान है। उन्होंने भले ही अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। लेकिन अब उनके बच्चे किस्मत आजमा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस साल Starkids बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। आपको जानकर खुशी होगी कि इस साल बड़ी हस्तियों के बच्चे इसमें शामिल हो रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एंट्री कर रही है। वह जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना हुनर दिखाएंगी।

इसी के साथ बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जोया अख्तर की वेब सीरीज में कदम रखने जा रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन मुखर्जी और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टार फिल्म ‘सरजमीन’ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी इसमें शिरकत कर रहे हैं।

इसके अलावा बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

कनाडाई अलीजा वेल्लानी भी इसमें कदम रखने जा रही हैं। वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर सोमेंद्र पाढ़ी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म के जरिए डेब्यू करेंगी।

दूसरी ओर किंग खान की बेटी और बेटा आर्यन भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहा है। वह स्क्रिप्ट राइटिंग के जरिए अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं।

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपना नाम कमाने जा रहे हैं। वह मल्टीस्टार फिल्म ‘द आर्चीज’ से ही काम करेंगे।

 

जानकारी के मुताबिक अभिनेता ऋतिक रोशन की कजिन बहन पश्मीना रोशन भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।

दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इंडस्ट्री में अपने नाम से पहचान बनाएंगे। वह यशराज फिल्म के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘महाराजा’ में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *