दिल्ली (एकता): दिल्ली में बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं। यहां यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को यमुना का जलस्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। अब लोगों की थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती है। दिल्ली सरकार ने अब अलर्ट जारी कर दिया है।
राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई है। दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, साहिबाबाद समेत दिल्ली आसपास के शहरों में आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई थी। सोमवार को सभी ऑफिस और बाजार खुलने की संभावना जताई गई। पिछले कुछ दिनों से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। उन्हें खाने-पीने की चीज़ें न मिलने से कोफी परेशानी हो रही हैं।