चेहरे के निखार के लिए फायदेमंद हैं फल और सब्जियों का जूस, दो हफ्तों में पाएं ग्लोइंग स्किन

admin

दिल्ली (एकता): आज के समय में हर कोई अपनी खूबसूरत और सेहतमंद त्वचा चाहता है। चेहरे को लेकर अक्सर लड़कियां काफी टेंशन में रहती हैं। अगर उनके फेस पर कोई पिंपल तक हो जाए तो वह कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन चेहरे का निखार बाहरी प्रोडक्ट से नहीं बल्कि आपके खान-पान से पूरा होगा। आपको अपनी डाइट में फल और कई हरी सब्जियों को शामिल करना होगा। जिससे आपकी त्वचा कोमल और चमकदार बनेगी। फिर आपको बाहरी चीज़ें नहीं लगानी पड़ेगी। आप इसका घर पर ही सेवन कर सकती हैं।

 

जानिए इसे तैयार करने का तरीका 

यह घर पर तैयार होने वाला सबसे आसान तरीका हैं। सबसे पहले आप एक खीरा लें। उसमें थोड़े से धनिये के पत्ते लें। साथ ही कुछ पुदीने की पत्तियां लें। एक आंवला लें। 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर लेकर उसमें 1/2 चम्मच नींबू का रस डाल लें। फिर एक गिलास पानी लें। इसके बाद आप सबको मिलाकर इसका जूस तैयार करें। इसे पीने के बाद आपको अपने चेहरे पर थोड़ा सा निखार तो जरूर नजर आएगा।

 

त्वचा के लिए फायदेमंद है सब्जियों के जूस

बता दें कि आज के समय में हर चीज़ में मिलावट है। इसलिए आपको फल और सब्जियों के जूस पीने चाहिए। इसमें काफी विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा के लिए भी स्वास्थ्य होते हैं। यह हमारी त्वचा को सूरज की क्षति और पर्यावरणीय तनाव से बचा सकता है। हमारी बॉडी को पर्याप्त हाइड्रेशन की जरूरत होती है और सब्जियों के रस में पानी की काफी मात्रा होती है। जिससे हम बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। त्वचा को लाभ पहुंचाने के अलावा, सब्जियों के रस का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में भी उन्नति ला सकता है। चमकदार त्वचा पाने के लिए स्वस्थ, अच्छा खान-पान, देखभाल जरूरी है। यह आपको 2 हफ्ते में चमकती त्वचा देगा। इतना ही नहीं हमें अपनी पूरी नींद भी लेनी चाहिए। अगर हम सही से सोएंगे ही नहीं तो अपनी त्वचा बेजान पड़ सकती हैं। इसलिए हमें फल और सब्जियों का जूस अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *