दिल्ली (एकता): दिल्ली में बाढ़ के पानी से काफी नुकसान हो रहा है। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने फरमान जारी किया है। राजधानी में आज और कल स्कूल बंद रहेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार जो बाढ़ प्रभावित जिले हैं वहां 17-18 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे।
बाढ़ को देखते हुए स्कूलों में राहत शिविर चलाने की भी ऐलान किया गया है। यमुना नदी की सीमा से जो भी क्षेत्र लगता है वह बंद रहेंगे। हालांकि जो स्कूल दिल्ली में है वो खुले रहेंगे। जब सब कुछ ठीक होगा तभी बच्चों को स्कूल आने को कहा जाएगा। क्योंकि इससे हादसा होने का खत+रा रहता है।