PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को दिया यह खूबसूरत तोहफा, जयपुर के परिवार ने किया है तैयार

admin

दिल्ली (एकता): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को खूबसूरत तोहफा दिया। बता दें कि यह बेहद ही खास तरीके से तैयार किया गया तोहफा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस खास राजस्थान के जयपुर के एक परिवार ने तैयार किया था। दरअसल नरेंद्र मोदी कई दिनों से फ्रांस दौरे पर थे। उनको फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया था।

बता दें कि मोदी ने जो फ्रांस के राष्ट्रपति को चंदन की लकड़ी से नक्काशी कर तैयार की गई रॉयल वीणा की कलाकृति भेंट की। यह वीणा तानसेन के जीवन की कई कहानी को बयान करती है। खास बात यह है कि जयपुर के मोहित जांगिड़ और उनके परिवार के सदस्यों ने इस रॉयल वीणा को अपने हाथों से मेहनत से तैयार किया। इस परिवार के कई सदस्यों को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। जो कि गर्व की बात है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *