दिल्ली (एकता): हींग किसी भी सब्जी या डिश में आप इस्तेमाल कर सकते हैं। काफी ज्यादा लोगों को इसका स्वाद पसंद है। ये हमारी रसोई का खास मसाला है। बता दें कि सबसे ज्यादा हींग का स्वाद दाल में तड़का लगाने से लगता है। अगर दाल में इसका तड़का लगाया जाए तो इसका स्वाद ओर भी बढ़ जाता है। इससे पेट दर्द, गैस, अपच, जैसी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैष ये हमारी पाचन क्रिया को भी ठीक कर देता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हींग से आपकी त्वचा निखरी रहती है। इससे हमारी बॉडी पर कई तरह के पड़े दाग-धब्बों को भी मिटा देती है।

आइए जानते हैं हींग खाने के फायदे…
- हींग से हमारी त्वचा निखरी रहती है। ये हमारी त्वचा को कोई भी इंफेक्शन से बचा लेता है। हींग में कूलिंग प्रभाव होता है। इससे कोई भी बैक्टीरिया दूर हो जाता है।

- बता दें कि इससे पिंपल की समस्या भी दूर हो जाती है। अगर आप हींग का फेस पैक इस्तेमाल करती हैं तो ये सबसे बड़ा अच्छा नुस्खा है। यह त्वचा को मुंहासे, दाग-धब्बे से बचाता है।

- खास बात यह है कि अगर आपका चेहरा धूल-मिट्टी से डल और ड्राई होता है तो हींग से इसको ठीक किया जा सकता है। यह हमारी त्वचा में निखान और ग्लो बनाए रखता है।

- हींग में काफी कुछ समस्याओं का हल होता है। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं। इससे झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है। इसे डार्क स्पॉट्स भी नहीं होते। ये हमारी त्वचा को जवान रखता है। साथ ही ऑइली स्किन से भी निजात दिलाता है।
घर पर ऐसे बनाए हींग का फेस पैक
सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, फिर इसमें एक चम्मच शहद, एक चुटकी हींग, एक चम्मच गुलाब जल डाले। इसको कुछ देर के लिए अच्छे से मिलाते रहे। इसके बाद इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से इसको धो लें। आप देख सकते हैं कि आपके चेहरे पर थोड़ा ग्लो तो जरूर नजर आएगा। इस फेस पैक से झुर्रियां, ड्राइनेस कम हो जाएगी। साथ ही आपके चेहरे पर निखार आने लगेगा।