दिल्ली (एकता): एनआईटी में नौकरी पाने का युवाओं के लिए खास मौका है। हजारों लोग इस नौकरी को पाने के लिए तरसते हैं। आज के समय में लोग नौकरी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। लोग इतनी डिग्रियां लेकर भी नौकरी नहीं ढूंढ पा रहे हैं, लेकिन अब आपको NIT कालीकट ने सुनहरा मौका दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार NIT ने 140 पद पर कई भर्तियां निकाली हैं।

आप बिना देर किए जल्द ही आवेदन करें। बता दें कि उम्मीदवार 17 जुलाई तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालीकट ने इसकी अधिसूचना जारी की। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट nitc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सिर्फ 100 रुपए ही फीस लगेगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई बताई गई है। अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है तो उसके पास आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीटेक डिग्री/ डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट/ स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/ साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को चुना जाएगा उन्हें अपनी पोस्ट के हिसाब से सैलरी 18,070 से लेकर 23,322 रुपए हर महीने दी जाएगी।