दिल्ली (एकता): दिल्ली में बारिश का क@हर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। बता दें कि राजधानी के द्वारका में 3 लड़कों की मौ+त होने से हड़#कंप मचा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को चार लड़कों का ग्रुप द्वारका सेक्टर-19 में फुटबॉल खेलकर लौट रहा था।
इसी दौरान 3 लड़के निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स की दीवार फांद कर पानी के गड्ढे में गिर गए। जिससे उनकी मौ+त हो गई। वहीं आशंका जताई जा रही है कि यह हा#दसा बा$ढ़ की वजह से नहीं बल्कि किसी ओर की वजह से हुआ होगा। हादसे के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची। तीनों बच्चों को उन्होंने अपने कब्जे में लिया। पता चला है कि तीनों लड़कों की उम्र 20 साल बताई जा रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी बाहरी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के पास हो रखे जलजमाव में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौ$त हो गई थी।