आप भी सुबह उठकर मोबाइल चलाते हैं तो बदल लीजिए आदत, नहीं तो घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

admin

दिल्ली (एकता): आज के समय में हर किसी के लिए मोबाइल के बिना रहना मुश्किल है। आप ऐसे समझ लिजिए कि अगर मोबाइल ने मिले तो आपको ऐसा लगता है जैसे बॉडी से कोई पार्ट अलग हो गया हो। कई लोग तो हर जगह इसे साथ लेकर चलते हैं। अगर किसी को बाथरूम भी जाना हो तो वह भी साथ लेकर जाते हैं। खाना खाते समय, सोते, नहाते, घूमते समय फोन बस साथ ही रहता है। इतना फोन चलाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। यह हमारी मेंटल हेल्थ के लिए काफी हानिकारक है।

काफी लोग हैं जो कि सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल ही देखते हैं। चाहे उनकी आंख खुले न खुले। बस फोन देखना है। इतना ही नहीं कई लोग आपने साथ फोन रखकर सोते हैं। जो कि काफी खतर+नाक है। आजकल लोग बिस्तर पर ही घंटों तक फोन यूज करते रहते हैं। लेकिन उन्हें यह आदत सुधारनी चाहिए। इससे आपको सेहत भी ठीक रहेगी। लोगों को फोन अपने सिरहाने के पास थोड़ी दूरी बनाकर ही रखना चाहिए। न कि बिल्कुल साथ। क्योंकि मोबाइल से रेडिएशन निकलती है, जो कैंसर सहित कई खतर#नाक बीमारियों का कारण पैदा करती हैं।

 जानिए सुबह उठकर फोन चलाने से क्या-क्या पड़ सकते हैं Effect

  • काफी लोग हैं जिनकी 8-9 घंटे में भी नींद पूरी नहीं होती। वह सुबह उठकर तनाव महसूस करते हैं। उनके साथ ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि इसके पीछे की वजह आपका मोबाइल है। फोन चलाना कोई गलत नहीं है बस सुबह जब हम उठते हैं तो हमारा दिमाग फ्रैश होता है। जब हम फोन देख लेते हैं तो उसमें कई तस्वीरें या कोई वीडियो ऐसे सामने आते हैं जिससे हमारे दिमाग में नेगेटिविटी बढ़ने लगती हैं, जिससे आपको तनाव महसूस होता है।

    मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर

  • सुबह फोन चलाने से आपको फोन में कुछ ऐसे मैसेज या वीडियो आते हैं जिससे आपका मूड खराब हो जाता है। इससे आपके दिमाग पर ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।किसी भी काम में नहीं लगता मन

  • सुबह फोन चलाने से आप अपने आपको फ्रैश महसूस नहीं करते। आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता। आप एक्टिव नहीं होते और इससे आपकी प्रोडक्टिविटी में भी कमी आती है। यह सुबह उठकर फोन चलाने का नतीजा है।
    फोन चलाने से होने लगता है सिरदर्द

     

  • सुबह उठकर घंटों तक फोन चलाने से सिरदर्द की परेशानी होने लगती है। सारा दिन खराब जाता है। इसलिए आपको सुबह जब भी उठे सबसे पहले फोन नहीं चलाना चाहिए।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *