दिल्ली (एकता): अगर आप भी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि BECIL में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। आगर कोई नौकरी के लिए उत्सुक हैं तो वह अप्लाई कर सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 250 पद पर भर्ती निकाली गई है। जो अभ्यर्थी नौकरी करना चाहता है तो वह जल्द से जल्द आवेदन करें। कहीं ऐसा न हो कि यह मौका भी आपके हाथ से निकल जाए और आप हाथ में आई नौकरी भी गंवा लें। जानकारी के मुताबिक यह नौकरी काफी हाईफाई है। जिसकी आज के दौर में हर कोई चाहता है। बता दें कि ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में नौकरी करना काफी बड़ी बात है। अगर आप चयनित हो जाते हैं तो उम्मीदवार आधिकारिक साइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई है। आवेदन करने के लिए 885 रुपए की फीस देनी पड़ेगी। आपके पास समय कम हैं, बस जल्दी से आवेदन करें। इनमें फील्ड असिस्टेंट के पद भी शामिल किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी आवेदन करेगा उसकी उम्र 21 साल से लेकर कम से कम 30 साल तक होनी चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार सिलेक्ट हो जाता है तो उसकी सैलरी 22,744 होगी।