दिल्ली (एकता): दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन अभी राजधानी में बा#ढ़ का खत+रा टला नहीं है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने आज यानि शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है। 3 तक बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश हुई। जिससे मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई। राजधानी में पहले ही बा+ढ़ का पानी भरा हुआ है ऊपर से बारिश से ज्यादा नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ बा$ढ़ के कारण सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर है। अब रिंग रोड पर कारों, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए यातायात की अनुमति दी गई है।

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में बा@ढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सेना के जवानों का यमुना से गाद निकालने का काम जारी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति ठीक हो सकती है।