Birthday Celebration के लिए हाथों में हाथ डाले कैजुअल लुक में स्पॉट हुआ बॉलीवुड का क्यूट और लविंग कपल

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड का सबसे क्यूट और लविंग कपल Birthday Celebration के लिए हाथों में हाथ डाले कैजुअल लुक में स्पॉट हुआ। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपना 40वां जन्मदिन 16 जुलाई को मनाएंगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह कपल हमेशा सुर्खियों में रहता है। जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ शनिवार सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों हाथों में हाथ डाले एक साथ चल रहे थे। फैंस को उनकी तस्वीरें काफी अच्छी लगी। दरअसल यह कपल वेकेशन के लिए रवाना हुआ। ‘टाइगर 3’ अभिनेत्री अपना कुछ खास अंदाज में बर्थडे मनाएंगी। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देख पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। फैंस को विक्की और कैटरीना की जोड़ी काफी पसंद है।

कैटरीना काफी सुंदर और क्यूट लग रही थीं। वह फुल-स्लीव प्रिटेड टॉप और बैगी डेनिम में नजर आई। कपल ने चेहरे पर स्माइल के साथ पैपराजी से तस्वीरें भी क्लिक कराईं। कैटरीना और विक्की की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। कैटरीना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अकसर कोई न कोई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ इस साल के आखिर में अपनी एक्शन फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ फिर से दिखाई देंगी। खास बात यह है कि वह अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है। उनकी फिल्में काफी हट कर होती है। कैटरीना आखिरी बार बड़े पर्दे पर बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘भारत’ में दिखाई दी। इसके साथ ही विक्की कौशल ने फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काफी अच्छी भूमिका निभाई। बता दें कि राजस्थान के सवाईमाधोपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में 9 दिसम्बर 2021 को कपल ने शादी की थी। 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *