भारत ने रचा नया इतिहास, चंद्र मिशन ‘चंद्रयान 3’ की हुई सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, PM ने भी दी बधाई

admin

दिल्ली (एकता): चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद भारत ने नया इतिहास रचा। बता दें कि इस मिशन की आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्चिंग की गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरी गई। जो कि सफल रही।

खास बात यह है कि ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। इससे भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। बताया जाता है कि चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन काफी अच्छा है। इस सफलता पर इसरो में जश्न मनाया गया। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर अपनी यात्रा शुरू की।

जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि  भारत ने इतिहास नया इतिहास रचा है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की सालों की मेहनत सफल हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *