दिल्ली वासियों के लिए अच्छी खबर: आज से सस्ता मिलेगा टमाटर, जानिए कीमत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में टमाटर को लेकर लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि अब राजधानी में सस्ता टमाटर मिलने जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जो लोग पहले एक-एक किलो टमाटर खरीदा करते थे उन्हें 250 ग्राम खरीदने पड़े। खास बात यह है कि अब एनसीसीएफ ने लोगों को बड़ी सुविधा दी है। शुक्रवार से 90 रुपए किलो टमाटर बेचे जाएंगे।

बताया जा रहा है कि एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल वैन के जरिए 90 रुपए किलो टमाटर बेचा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ टमाटर की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।  दिल्ली के अलावा लखनऊ, कानपुर और जयपुर जैसे अन्य शहरों में भी टमाटर की बिक्री शुरू की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर की कीमतें 150 से लेकर 200 रुपए के पार पहुंच गई है।

लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने सहकारी समितियों, एनसीसीएफ और नाफेड को सिर्फ टमाटर बेचने का आदेश दिया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से देश में भारी बारिश से किसानों और आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उनकी फसलें, सब्जियां उगाने में भी परेशानी हो रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *