दिल्ली (एकता): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात भी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारत और फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी तथा दोस्ती के सदैव मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने हिंदी में ट्वीट कर किया नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रिय @NarendraModi, पैरिस में हार्दिक स्वागत! pic.twitter.com/sUoSmdfnw8
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) July 14, 2023
गौरतलब है कि पीएम मोदी गुरुवार शाम फ्रांस के एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर फ्रांस के प्रधानमंत्री ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। इतना ही नहीं इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम ने राजकीय डिनर भी किया। दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे थे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर राष्ट्रपति काफी खुश हैं। पीएम मोदी बैस्टिल दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।इमें भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। वहीं पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
C’est avec beaucoup d’humilité que j’accepte la Grand-Croix de la Légion d’honneur. C’est un honneur pour les 1,4 milliard d’habitants de l’Inde. Je remercie le Président @EmmanuelMacron, le gouvernement et le peuple français, qui montre leur profonde affection envers l’Inde et… pic.twitter.com/NcVctHYQfV
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023