श्रीहरिकोटा से चांद के लिए आज उड़ान भरेगा चंद्रयान-3, मिशन पर टिकी दुनिया की निगाहें

admin

हरियाणा (एकता): श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 शुक्रवार यानि 14 जुलाई को लॉन्च किया जा रहा है। बता दें कि चांद पर फतह के लिए चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज दोपहर बाद 2:30 बजे चंद्रयान-3 लांच होगा। 23 से 24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होगी।

बता दें कि विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग की जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कामयाब रही तो यह भारत का पहला देश होगा जिसने यह सफलता पाई है। वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर सभी लोग दुआं कर रहे हैं कि यह मिशन कामयाब हो। सबकी नजरें इस मिशन पर ही टिकी हैं। अगर यह मिशन सफल रहा तो अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *