दिल्ली (एकता): दिल्ली में बाढ़ के हालत पैदा होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि गुरुवार को राजधानी के वजीराबाद इलाके में नानकसर गुरुद्वारे में यमुना का पानी पहुंचने से स्थिति खराब बनी। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुद्वारे के लंगर हाल में पानी पहुंचने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे सेवादार गुरुद्वारे में भरे पानी को पार कर रहे हैं। कई सेवादार पानी में नाव (ट्यूब) का सहारा लेकर सुरक्षित जगह पर पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरा गुरुद्वारा पानी से भर गया है। जिससे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। गौरतलब है कि कई दिनों से राजधानी में हालात सामान्य नहीं हैं। अभि और दिन ये हालात कैसे रहेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता। दरअसल यमुना के पानी ने सब जगह कहर बरपाया हुआ है। जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
