दिल्ली (एकता): दिल्ली में संकट के बादल छाए हुए हैं। बता दें कि राजधानी के लाल किले तक यमुना नदी का पानी पहुंच गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लाल किले तक पानी के आने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। यमुना में अभी जितना भी पानी आया है, वह हिमाचल और हरियाणा से होते हुए आया। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि यमुना में बढ़े जलस्तर पर अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक भी बुलाई है। वहीं दूसरी तरफ रिंग रोड भी जलमग्न हो गया है। बता दें कि निचले इलाकों में रह रहे लोगों से घर खाली करने की अपील की गई है। आसपास के स्कूलों में छुट्टी का भी ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी ओर बोट क्लब की तरफ से दिल्ली की सड़कों पर पानी आया।

अंतराष्ट्रीय बस अड्डा कश्मीरी के पास यमुना का पानी पहुंचा। ISBT जाने वाली भी रोड बंद है। रिंग रोड पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी होने लगी हैं।