दिल्ली (एकता): दिल्ली में बढ़ते जलस्तर ने क#हर बरपाया हुआ है। बता दें कि गुरुवार को हुई डीडीएम की बैठक में बड़ा ऐलान किया गया। दरअसल यमुना के बढ़ते पानी को लेकर सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। बताया जा रहा है कि हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना पर खत+रा मंडराया हुआ है। जानकारी के मुताबिक यमुना के बढ़ते जलस्तर और रोड पर पानी भर जाने के कारण दिल्ली में बाहर से आने वाले भारी वाहनों को सिंघु बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है।
यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दिल्ली में 4 दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। अब पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से कोई भी दिल्ली में नहीं आ सकेगा। भारी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। दरअसल जलस्तर बढ़ने के बाद चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बा+ढ़ आई हुई है। केवल जरूरी सामानों से भरे ट्रकों को ही दिल्ली के अंदर आने की एंट्री मिली है। दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतराष्ट्रीय बस अड्डे पर पानी के कारण सरकार ने ये फैसला लिया है।