दिल्ली (एकता): यमुना ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खत+रा पैदा होने लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में मूसलाधार बारिश का असर फिर से दिखना शुरू हो गया है। बता दें कि हरियाणा के पानी से यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी है। जिससे दिल्लीवासियों को डर सताने लगा है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते यानि 15, 16 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.37 मीटर हुआ। वहीं दूसरी तरफ अगले 2 घंटे में दिल्ली में बारिश की संभावना जताई जा रही है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यमुना बाजार व मॉनेस्ट्री सहित किनारों पर भी पानी पहुंच गया है। जिससे आने-जाने में मुश्किलें हो रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में बारिश का माहौल बना हुआ है। जिससे लोगों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा।