दिल्ली (एकता): आज के समय में हर किसी को लंबे बाल पसंद हैं। हर कोई अपने बालों की सुंदरता के लिए कई चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। वह कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। हर कोई चाहता है कि उनके बाल घने और मजबूत हो। वह अपने चमकदार बालों के लिए कुछ भी करते हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कई लोग ऑलनाइन प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वह हमारे बालों के लिए हर बार सही साबित नहीं होते। वह कई बार बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। जब मौसम बदलता है तो हम तभी भी अपने बालों पर ध्यान नहीं दे पाते। जिससे हमारे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इसलिए हमें घर पर बने घरेलू नुस्खों से अपने बालों को मजबूर करना चाहिए। क्योंकि हमारे बाल तभी शाइन करेंगे। हमें अपने बालों पर ऑयल का भी प्रयोग करना चाहिए। हमें अपने बालो के लिए घर पर ही प्रोडक्ट तैयार करना चाहिए। जिससे हमारे बाल हेल्दी बनेंगे। यह हमारे बालों को नेचुरल ब्लैक करेंगे। जिससे बालों की जड़ों से जुड़ी समस्याएं भी नहीं रहेंगी। आइए आपको बालों को खूबसूरत बनाए रखने के कुछ Kitchen Hair Care Tips देते हैं।

- कॉफी हेयर मास्क से हम अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। हमें घर पर इसे बनाने के लिए एक बड़े बाउल में एक कटोरी दही और इसके साथ ही तीन चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर साथ ही दो चम्मच ऑलिव ऑयल, शहद डालकर तैयार करना होगा। इसके बाद आप इसे अपने बालों में लगा सकते हैं। करीब आधे घंटे तक आप बालों को धो लें। आपको इससे डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल जाएगा।

- हमारे बालों के लिए तो अंडे भी काफी अच्छा है। दरअसल अंडे में प्रोटीन के अलावा आयरन सल्फर जिंक होता है जो हमारे बालों को झड़ने से रोकता है। अंडा बालों को मजबूत भी बनाता है।

- बादाम का तेल बालों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। अगर आप घर पर इससे अपने बालों में मसाज कर रहे हैं तो आपको 2 से 3 चम्मच दूध मिलाकर बालों की जड़ों में सिर की त्वचा में लगाना चाहिए। इससे बालों का झड़ना खत्म हो जाएगा।

- दही भी हमारे बालों को काफी शाइन देता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन होता है जो हमारे बालों को मजबूत बनाते हैं। हमें इसका प्रयोग केवल बाल धोने से करीब 15 मिनट पहले करना चाहिए। बाद में सिर धोने के बाद आपको इसका असर पता लगने लगेगा। आपको अपने बालों में काफी चमक दिखाई देगी।
