दिल्ली (एकता): दिल्ली में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को राजधानी में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार 1 घंटे की बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ। जिससे सड़कों पर पानी ही पानी भर गया। लोगों के व्हीकल पानी में आधे डूब गए। कई लोगों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

संसद भवन के आसपास के पॉश इलाकों की सड़कों में भी पानी भर गया। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बता दें कि यह बारिश पूरे पंजाब में हो रही हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।