Ranbir Kapoor ने मॉम नीतू कपूर को B’day पर दिया Surprise, आलिया ने तस्वीर शेयर कर सास को बताया ‘क्वीन’

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नीतू कपूर आज यानि 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि उनके जन्मदिन पर उनके बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें खास सरप्राइज दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह अपनी मां नीतू कपूर को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए लंदन गए। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा साहनी के सथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में नीतू कपूर ने रेड पैंटसूट पहना हुआ था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें कि रणबीर कपूर गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए थे।  वहीं दूसरी तरफ नीतू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- ”बहुत ही खूबसूरत दिन। मैंने अपनी बहू आलिया भट्ट और राहा को काफी याद किया।” सूत्रों के अनुसार बहू आलिया ने भी अपनी सास नीतू को बड़े प्यार से जन्मदिन की बधाई दी। जो पोस्ट उसकी सास ने डाली थी आलिया ने उस पर कमेंट किया। उसने तस्वीर पर पोस्ट करते हुए कहा कि- हैप्पी बर्थडे क्वीन। वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर के जन्मदिन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह केक काटती नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और उनकी नातिन समारा साहनी मौजूद रही। उन्होंने इस पल को काफी एन्जॉय किया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

जानकारी के मुताबिक आलिया भट्टर अपनी सास के जन्मदिन की पार्टी में अपनी फिल्म के कारण नहीं जा पाई। दरअसल आलिया की ‘ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। आलिया हार्ट ऑफ स्टोन से अपना हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दिखेगी। इन दिनों वह काफी बिजी चल रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *