महंगाई की मार McDonald’s पर भी पड़ी भारी, Menu से गायब हुआ टमाटर

admin

दिल्ली (एकता): महंगाई की मार ने रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खासतौर पर टमाटर के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब तो लोग सब्जी में टमाटर डालना भूल ही गए हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि अब टमाटर के बढ़ते दाम की मार McDonald’s पर भी भारी पड़ गई है। दरअसल बर्गर से अब टमाटर गायब हो गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दुनियाभर में मानसून की बारिश हो रही है। सब्जियों की कीमत काफी बढ़ गई है। दिल्ली सहित कई राज्यों में टमाटर की कीमत 150 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। इसका असर सिर्फ आम आदमी पर ही नहीं बल्कि रेस्टोरेंट्स पर भी पड़ा है।

ऐसे में अब McDonald’s ने बड़ा ऐलान किया कि रेस्टोरेंट के बर्गर से अब टमाटर गायब हो गया है। बता दें कि McDonald’s के कुछ रेस्टोरेंट में मेन्यू से टमाटर गायब हो गया है, क्योंकि इसकी कीमत काफी बढ़ गई है। कंपनी का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण क्वालिटी वाले टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *