अगर आप भी रख रहे हैं सावन के व्रत तो इन जरूरी बातों का रखें ख्याल, रहेंगे बिल्कुल फिट और सेहतमंद

admin

दिल्ली (एकता): सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में जो लोग इन दिनों व्रत रखते हैं उनको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि इस बार सावन का महीना 59 दिन यानी दो महीने का होगा। भक्तों को खाने में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे उन्हें थकान और कमजोरी भी न हो। जिससे वह एनर्जी के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखे। वहीं दूसरी ओर भगवान शिव को खुश करने के लिए कई लोग शिवलिंग पर जल और बेलपत्र आदि चढ़ाते हैं। कई श्रद्धालु सोमवार का व्रत निर्जला तो कई फलाहारी रखते हैं। आइए जानते हैं सोमवार के व्रत में कौन सी चीज़ों पर ध्यान देने की जरूरत है।

  • सावन के व्रत में आप सुबह की शुरुआत नींबू पानी, लस्सी या नारियल पानी से भी कर सकते हैं। दरअसल ये आपको कभी भी कमजोरी, थकान महसूस नहीं होने देगा। इससे आपका शरीर स्वस्थ भी रहेगा।
  • व्रत के दौरान आपको पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। आप फलों में सेब, केला, चीकू, अंगूर, नाशपाती आदि खा सकते हैं। व्रत के दौरान सूखे मेवे खाने से आपको भूख भी कम लगेगी और आपको कमजोरी भी नहीं लगेगी।
  • आप सावन में व्रत में दही का सेवन कर सकते हैं। दही प्रो-बायोटिक फूड है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। आप एक्टिव रहेंगे।
  • जब आपको व्रत खोलना हो तो आपको ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए। दरअसल कई लोग व्रत के बाद फास्ट फूड का भी सेवन करते हैं, जिससे पूरा दिन नींद आती रहती हैं। कई बार पाचन संबंधी समस्याएं भी हो जाती हैं।
  • व्रत के दौरान आपको 6-7 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।
  • कई बार व्रत के दौरान लोग सारा दिन भूखा रहते हैं। शाम के बाद ही वह खाना खाते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको कमजोरी हो सकती है। इससे गैस और सूजन जैसी परेशानी से आपको जूझना पड़ सकता है।
  • व्रत के दौरान आपको एक दम खाना खाने से अच्छा 3-4 बार थोड़ा-थोड़ा खा लें। इससे आपको भूख नहीं लगेगी। साथ ही थकान भी नहीं होगी।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *