दिल्ली (एकता): दिल्ली श+राब घो+टाले केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बैंक में जमा राशि को ईडी ने जब्त कर लिया है। बता दें कि एक फ्लैट 2005 में 5 लाख का तो दूसरा 2018 में 65 लाख का लिया गया था। इतना ही नहीं एक बैंक में 11 लाख रुपए की जमा राशि को भी अटैच किया गया।
इस पूरी राशि का दिल्ली की Excise Policy से कोई लेना-देना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया का न तो कोई प्रॉपर्टी और न ही बैंक में जमा राशि का कोई सबूत सरकार के पास मौजूद है। लेकिन फिर भी उन्हें जेल में बंद किया गया है।