अभिनेता Kartik Aaryan ने मुंबई में खरीदा सपनों का आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है कीमत

admin

दिल्ली (एकता): कार्तिक आर्यन एक भारतीय मॉडल और एक्टर हैं। हाल ही में अभिनेता ने मुंबई में अपने सपनों का आलीशान घर खरीदा। मीडिया सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की सक्सेस के बीच कार्तिक आर्यन ने लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा। बता दें कि इस अपार्टमेंट की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की रिलीज के बाद काफी आनंद ले रहे हैं। दरअसल उनकी फिल्म की काफी अच्छी कमाई हो रही है।

कार्तिक आर्यन ने जुहू में प्रेसीडेंसी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। उनके घर की कीमत 17.50 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। उनका घर काफी एकड़ में फैला हुआ है। दरअसल अभिनेता की मां भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। इस लक्जरी अपार्टमेंट में दो कारों के लिए पार्किंग की जगह भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरूआत साल 2011 की बॉलीवुड फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की। बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ के बाद इस फिल्म में भी वे स्क्रीन पर कियारा आडवाणी के साथ धमाल मचाते नजर आए।

‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने शाहिद कपूर का एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ था जिसका वह 7.5 लाख रुपए किराया दे रहे हैं। जब मध्यप्रदेश के ग्वालियर से अभिनेता बनने मुंबई आए तो वे पेइंग गेस्ट के तौर पर यहां रह रहे थे।

अभिनय के अलावा कार्तिक एक मॉडल भी हैं और उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं। अपनी फिल्म ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ (2014) की रिलीज से पहले, उन्होंने अपना ऑन-स्क्रीन नाम कार्तिक तिवारी से बदलकर कार्तिक आर्यन किया था। वह बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान को अपना आइडल मानते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *