दिल्ली-NCR में भारी बारिश से लुढ़का पारा, अगले 4 दिन तक यलो अलर्ट जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में फिर मौसम बिगड़ा। बता दें कि लगातार राजधानी में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। लोगों को अब कुछ दिन और गर्मी से राहत मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी बारिश से दिन की शुरुआत हुई। वहीं गुरुवार भी मौमस सुहाना रहा। राजधानी के कई इलाकों में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति का माहौल देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया। राजधानी में अगले 4 दिन तक लोग मौसम का लुत्फ उठा सकेंगे।

8 जुलाई को मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश से लोगों ने चेहरों पर खुशी हैं वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर पानी भरने से ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि दिल्ली में 1 जून से अब तक 134.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *