खूबसूरत मंदिरों में शुमार है दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

admin

दिल्ली (एकता): भारत में घूमने-फिरने के लिए बहुत सारी जगह हैं। लोग दूर-दूर से पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाने आते हैं। दुनियाभर में कई धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक किले, झीलें, गुरुद्वारे, मंदिर आदि अन्य जगह देखने लायक हैं। ये पर्यटन स्थल विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ऐसा ही एक धार्मिक स्थल दिल्ली में स्थित है। जहां सैलानी दूर-दूर से दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि राजधानी में एक प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर है, जो कि देखने में काफी खूबसूरत भी है। इस मंदिर का निर्माण नक्काशीदार संगमरमर से किया गया है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए ही लोग दूर-दूर से नतमस्तक होते हैं।

ये विश्व भर में स्थित दुनिया के सबसे विशाल मंदिरों में से एक है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस मंदिर में 10 हजार साल पुरानी भारतीय संस्कृति, वास्तुकला और आध्यात्मिकता को दर्शाया गया है। मंदिर में स्थित मुख्य मूर्ति भगवान स्वमीनारायण की मौजूद है।

कहा जाता है कि इस मंदिर का उद्घाटन 6 नवंबर 2005 में किया गया था। जबकि 8 नवंबर 2005 को दर्शन के लिए खोल दिया गया था। दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर के नोएडा मोड पर स्थित है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन ‘अक्षरधाम’ है। अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन 6 नवंबर साल 2005 में हुआ। 2005 में उन्हें जनता के लिए खोल दिया गया है। मंदिर का म्यूजिकल फाउटेंन काफी मशहूर है। अक्षरधाम मंदिर सोमवार को बंद रहता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *