बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, जानें कब कर सकेंगे श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन

admin

जम्मू कश्मीर (एकता):  अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा सबसे कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए नतमस्तक होते हैं। खास बात यह है कि इस बार अमरनाथ यात्रा 62 दिन तक चलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा में मौसम के खराब होने के चलते यात्रा रोक दी गई। आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को अब आगे जाने से रोका जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यात्रा के लिए देश-दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को 17,202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक कुल 84,768 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के कारण शुक्रवार को यात्रा को रोकना पड़ा। क्योंकि बारिश के चलते यात्रा के दौरान फिसलने का खत+रा रहता है। जिससे कोई हा#दसा भी हो सकता है। श्रद्धालुओं को आज सुबह गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं को बालटाल और नूनवान आधार शिविरों में रोक दिया गया है। जैसे ही मौसम ठीक होगा यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *