दिल्ली-नोएडा सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली, गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में अगले 48 घंटों तक बारिश के रहने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम में अच्छी बारिश होने से लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

जानकारी के मुताबिक कुछ इलाकों में बारिश इतनी तेज थी कि सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को भी हल्की बारिश हुई। तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि अगले 2 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *