बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ‘तेजस’ में इस किरदार में आएंगी नजर, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक है। जिन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई हुई है। वह अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाने में कामयाब रही। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट की घोषणा की है। इससे पहले प्रोडक्शन हाउस के तले बनी कंगना की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की सफलता का आनंद ले रही है।

बता दें कि इस फिल्म में अभिनेत्री का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। अभिनेत्री ने अपनी फिल्म को लेकर डेट जारी कर दी है। फिल्म ‘तेजस’ 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एयरफोर्स यूनिफॉर्म पहने हुए एयरक्राफ्ट से बाहर चलती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं। फैंस अब उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगी इमरजेंसी पर आधारित है।

गौरतलब है कि कंगना को 3 बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और 4 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना रनौत को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्‍ट में शामिल किया जा चुका है। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्वीन’ के बाद ही दर्शक उन्हें जबरदस्त एक्टिंग के लिए उन्हें बॉलीवुड की क्वीन बुलाने लगे। साल 2019 को उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 67वां राष्ट्रिय पुरस्कार मिला। बता दें कि इस साल कई फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। 11 अगस्त को सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ रिलीज होगी। वहीं 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म छानदार कमाई करती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *