बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने Baby Boy को दिया जन्म, कपल ने खास अंदाज में फैंस से साझा की खुशी

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 6’ फेम सना खान ने फैंस से कुछ खास अंदाज में बेटे को जन्म देने की खुशी साझा की। बता दें कि अनस सैयद और सना खान अब पेरेंट्स बन चुके हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार कपल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत साझा कर अपनी खुशी फैंस से शेयर की। बता दें कि सना के फैंस इस खुशखबरी को सुन कर बेहद एक्साइटेड हैं।

बताया जा रहा है कि सना खान ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने खूबसूरत बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयक की है। उन्होंने वीडियो के जिए अपने बेटे की छवि भी फैंस से शेयर की। सना खान और पति अनस ने वीडियो में लिखा था, ‘अल्लाह करे हम अपने बच्चे के लिए अच्छे पेरेंट्स बने। फैंस ने वीडियो के नीचे कमेंट करके तीनों को प्यार और दुआएं दी। वीडियो में सना ने लिखा- अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया और आसान किया। 5 जुलाई यानि बुधवार को सना खान के घर बेटे की किलकारियां गूंजी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

बच्चे के जन्म से कुछ घंटे पहले सना ने कुछ इंस्टाग्राम स्टोजीर शेयर की थी। उन्होंने गुब्बारों से सजाए गए अपने कमरे का वीडियो फैंस को दिखाया। गौरतलब है कि सना और अनस ने नवंबर 2020 में निकाह किया था। सना ने अपनी तमिल सिनेमा में फिल्‍मी पारी की शुरुआत की। साल 2011 में सना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में गई। साल 2014 में उन्हें हिंदी फिल्म में काम करने का सुनहरा मौका मिला। फिल्म ‘जय हो’ में वह एक घमंडी मंत्री की भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। इस फिल्म में सलमान खान, डेजी शाह और तब्बू भी शानिल थी। उसने टीवी करियर में अब तक 50 से ज्यादा शोज़ में हिस्सा लिया हैं। लेकिन उन्हें छोटे पर्दे पर प्रसिद्धि कलर्स के बहुचर्चित-और विवादित शो बिग बॉस से मिली। उन्होंने अपने करियर में काफई मेहनत की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *