अपनी आइडल हॉलीवुड सिंगर Beyonce को लाइव स्टेज पर देख नोरा फतेही के चेहरे पर दिखी खुशी, शेयर किया मजेदार Video

admin

दिल्ली (एकता): नोरा फतेही आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। वह एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर और जानी-मानी मॉडल है। उन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई हुई है। नोरा फतेही के करोड़ों फैंस हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी आइडल और मशहूर हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से को लाइव स्टेज पर देख हैरान रह गई। दरअसल नोरा फतेही बियॉन्से की काफई बड़ी फैन हैं। उनका बचपन से ही सपना था कि वह उन्हें लाइव स्टेज पर देखें। आखिरकार उनका ये सपना सच हुआ।

मीडिया सूत्रों के अनुसार नोरा बियॉन्से के कॉन्सर्ट में पहुंची और उन्होंने इस दौरान एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में आप नोरा को देख सकते हैं कि कैसे वह भीड़ में खड़ी होकर अपनी आइडल के लिए भावुक हुई। इतना ही नहीं वह सबके सामने भीड़ में खड़ी होकर चीख-चिल्ला रही हैं। जिन लोगों का नोरा को देखकर स्टेज पर नूर आता था वहीं आज बियॉन्से को लाइव देखकर नोरा फतेही के चेहरे पर नूर झलक रहा है। बियॉन्से से अधिका नोरा का ये फैन मोमेंट वीडियो सबका दिल जीत रहा है। बियॉन्से के कॉन्सर्ट के बाहर से अंदर जाती दिख रहीं है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा का कहना है कि लाइव स्टेज पर देखना कभी न भूल पाने वाले पल है। उनको इस दिन का काफी इंतजार था। नोरा ने बताया कि वह बियॉन्से के गानों को सुनकर और उनको देखकर ही बड़ी हुई हैँ। बियॉन्से के सिंगल ऐल्बम ‘डेंजरसली इन लव’ को सुनकर वो दीवानी हो गई थीं। बता दें कि नोरा फतेही इस समय बियॉन्से  ‘The Renaissance’ वर्ल्ड टूर पर हैं।  नोरा अपने दोस्त और हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोज़ो के साथ इस इवेंट में पहुंचीं। नोरा के लिए लोग खूब क्रश जता रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने धमाकेदार डांस मूव्स के लिए मशहूर हैं। डांसिंग दिवा कई स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करती नजर आती हैं। वह बॉलीवुड में अपने किल्लर डांस से सबको अपना दीवाना बना चुकी है। नोरा ने अपने नाम कई सुपरहिट फिल्में और आइटम सॉन्ग कर लिए हैं। उनके इंस्ताग्राम पर 45 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास आलीशान घर हैं और कई शानदार गाड़िययां भी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *