दिल्ली (एकता): 100 साल से ज्यादा पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक गोल मार्केट का इतिहास सदियों पुराना है। ये मार्केट दुनियाभर में काफी मशहूर है। गोल मार्केट अपने आप में तमाम इतिहास समेटे हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार गोल मार्केट समेत आसपास के क्षेत्र को भी नया रूप देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। अब यह गोल मार्केट नए लुक में नजर आएगी। बता दें कि अंग्रेजों के जमाने की इस मशहूर मार्केट अब ‘म्यूजियम’ में इतिहास बनाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस मार्केट को संग्रहालय बनाए जाने की मंजूरी दी है।
इस ‘म्यूजियम’ को दिल्ली और देश का मान बढ़ाने वाली महिलाओं की थीम पर बनाया जा रहा है। जो कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। यह परियोजना साल 2006 से चल रही थी। इस संग्रहालय का काम तेजी से बढ़ा है। केंद्रीय विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ ही बैठक में इससे संबंधित थीम पर विचार किया गया था। बताया जाता है कि गोल मार्केट साल 1921 में एडवर्ड लुटियंस ने डिजाइन किया गया था। उस समय इसके आसपास तमाम सरकारी कर्मचारी रहते थे। यह प्रमुख शॉपिंग स्थल था।