दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अपना रंग दिखाना फिर से शुरू कर दिया है। मानसून के कमजोर होने से फिर से गर्मी का रूप देखने को मिल रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। जिससे लोगों को आज राहत मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ दिन में भी गर्म हवाएं चल रही हैं।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मगंलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 रहने की आशंका है।