बारिश के मौसम में AC चलाने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

admin

दिल्ली (एकता): बारिश के मौसम में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इस मौसम में भी एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। आपको तो पता होगा कि सेहत हमारे लिए क्या मायने रखती है। अगर हम ही अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखेंगे तो बीमार पड़ जाएंगे।

बता दें कि देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। जिससे कभी बारिश तो कभी धूप निकल रही है। जिसकी वजह से मौसम चिपचिपा हो जाता है। जिससे लोग छुटकारा पाने के लिए एयर कंडीशनर यानी AC का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यहीं एयर कंडीशनर आपकी स्किन पर भी बुरा असर डाल सकता है। जिससे आपकी बॉडी की स्किन चमक खो सकती है। इससे क्या होता है कि उसकी स्किन बेजान और खुरदरी हो सकती है।

इससे आपकी त्वचा को ही नहीं बल्कि आपको भी सर्दी-जुकाम और खांसी हो सकती है। जिससे आपकी सेहत पर बिरा असर पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगर बरसात में भी उसम बनी रहती है तो आपको एयर कंडीशनर को ड्राई मोड पर रखना चाहिए।

मानसून में एयर कंडीशनर को हमेशा 24-26 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए। क्योंकि कम टेंपरेचर के कारण आपको कई शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। जिससे आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है। कई लोग पहले तो एयर कंडीशनर यानी AC से राहत महसूस तो करते हैं लेकिन बाद में उन्हें असली चीज़ों का पता चलता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *