दिल्ली (एकता): आज के समय में हर युवा नौकरी की तलाश में भटक रहा है। हर कोई सरकारी नौकरी के लिए धक्के खाने को मजबूर है। लेकिन कहते हैं कि अच्छे दिन सभी के आते हैं। वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस भर्ती में कांस्टेबल के पदों पर कई भर्तियां निकली हैं। अगर आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। हर कोई पुलिस में भर्ती होने का कोई मौका नहीं छोड़ते। देश के कई युवाओं का सपना होता है कि वह पुलिस में जाएं और अपने देश के साथ-साथ परिवार का भी नाम रोशन करें। अगर आप भी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो बिना देर किए ऑनलाइन आवेदन करें।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश और बिहार में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 52 हजार से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी में 5 साल बाद पुलिस भर्ती होने जा रही है। इन भर्ती अभियानों के जरिए तीनों राज्यों में कांस्टेबल के 81000 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। बिहार पुलिस में सेवा करना चाहते हैं, वे csbc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2023 से शुरू हो गए हैं और 20 जुलाई तक चलेंगे। बस आप बिना देरी किए आवेदन करें। बिहार में कुल 21391 पद भरे जाएंगे, जिनमें सामान्य – 8556 पद, ईडब्ल्यूएस – 2140 पद, एससी – 3400 पद, एसटी – 228 पद, ईबीसी – 3842 पद, बीसी – 2570 पद और महिला बीसी – 655 पद शामिल हैं।’

बस पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए इच्छुक महिला और पुरुष उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या मदरसा बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों की उम्र 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। इनमें विशेष सशस्त्र बल सामान्य ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल के 2646 पद और जीडी कांस्टेबल के 4444 पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2023 तक या उससे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।