दिल्ली (एकता): दिल्ली में प्रधानमंत्री हाउस के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से हड़+कंप मचा हुआ है। बता दें कि सोमवार सुबह एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को जब यह सूचना दी तो वह अ+लर्ट हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें ड्रोन नहीं दिखा। दरअसल पीएम हाउस नो फ्लाइंग जोन के तहत आता है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में जुटी हुई है। वह पता लगा रही है कि आखिर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन कौन उड़ा रहा था या फिर ये ड्रोन इस इलाके में कैसे पहुंचा। आस-पास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। जब इस सूचना के बाद हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया गया तो पता चला कि पीएम आवास के पास ऐसी कोई वस्तु उड़ने की सूचना नहीं मिली।