टूटते बालों को कंट्रोल करेगा ये नेचुरल स्प्रे, कंघी करते समय हाथ में नहीं आएंगे बाल

admin

दिल्ली (एकता): बालों का झड़ना या टूटना आम समस्या है। लेकिन इसके पीछे भी कई कारण हैं। जैसे आपका खराब खाना-पीना, केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। जिससे हेयर फॉल बढ़ जाता है। कई बार तो बाल काफी झड़ने लगते हैं। जिससे कंघी करने में भी डर लगता है। आज हम आपको एक बहुत ही खास नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपका हेयर फॉल रुक जाएगा और आपके बालों के टूटने की समस्या भी नहीं रहेगी। एंटी हेयर फॉल स्प्रे बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन इसे आपको लगाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। दरअसल इसे आपको घर में ही बनाना होगा। क्योंकि घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आपको काफी फायदा होगा। इससे आपके बाल भी झड़ने से रुक जाएंगे। बाल घने और मजबूत होंगे।

आइए जानते हैं बनाने की विधि:- 

सबसे पहले आपको एक पैन में पानी डालना होगा और इसे अच्छी तरह से गर्म करना होगा। इसमें मेथी, कलौंजी, करी पत्ते के साथ-साथ सारी सामग्रियां डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके बोतल में भर लें। आप इसे 30 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। जब-जब आप सिर धोए तो इसे बालों में स्प्रे करके लगाएं। ताकि वह आपके बालों में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। आप इसे चाहे पहले लगा लें या सिर धोने के बाद कंघी करते लगा सकते हैं। खास बात यह है कि इसका काफी फायदा है। बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है। क्योंकि मेथी में आयरन और प्रोटीन पाया जाता है, जिससे आपके बाल काफी स्ट्रांग होंगे। वहीं कलौंजी में लीनोलिक और लिनोलेनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाता है। साथ ही बालों को टूटने से रोकता है। अगर बात करी पत्ते की करें तो इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, आयरन, फास्फोरस, फॉलिक एसिड जैसे भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस मिश्रण को अपनाकर आप  हेयर फॉल भी कम कर सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *