लंदन के नॉटिंग हिल में बेटे को गोद में उठाकर एन्जॉय करती दिखीं Sonam Kapoor, तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर उन सेलेब्रिटी में गिनी जाती हैं जो फैशन स्टाइल और कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए काफी मशहूर हैं। फिलहाल अभिनेत्री पर्दे से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फैमिली और बेटे के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। फिलहाल वह अपना पूरा टाइम फैमिली के साथ बिता रही हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां वह लंदन में एंजॉयमेंट कर रही हैं। इन दिनों वह पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन के नोटिंग हिल्स पर वॉक करती नजर आई। वह अपनी फैमिली के साथ सुकून के पल बिता रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। जिसमें सोनम ने ओवरसाइज्ड शर्ट और स्नीकर्स के साथ ट्रैक पैंट पहनी हुई है। वह काफी कूल लुक में नजर आई। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। सोनम की बहन रिया ने हाल ही में उनके साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस दौरान सोनम कपूर के साथ वायु की मौसी रिया कपूर और उनके पति भी नजर आए। तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपने बेटे वायु को गोद में लिया हुआ है। सोनम और उनके बेटे वायु ने मैचिंग स्नीकर्स पहने हुए हैं। फैंस को उनकी तस्वीरें काफी अच्छी लग रही हैं। किसी की भी तीनों से नजर नहीं हट रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

सोनम के बेटे वायु के स्नीकर्स पर फैंस का आया दिल 

बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री के बेटे वायु के स्नीकर्स पर फिदा हो गए हैं। फैंस इस तस्वीर पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *